मड़ियाहू: मडियाहूं में संपूर्ण समाधान दिवस पर 138 शिकायतें आईं, 12 का मौके पर किया गया निस्तारण
जौनपुर के मडियाहूं तहसील में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 138 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।