हज़ारीबाग: ईचाक अंचल का रजिस्टर-2 गायब! सात साल बाद भी नहीं लौटा, भू-माफिया सक्रिय
हजारीबाग जिले के ईचाक अंचल कार्यालय से वर्ष 2019 में चोरी हुआ रजिस्टर-2 एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस रजिस्टर में सैकड़ों एकड़ सरकारी व गैर-सरकारी जमीन का विवरण दर्ज था। पुलिस ने रजिस्टर जब्त तो किया, लेकिन सात साल बाद भी इसे अंचल कार्यालय को नहीं लौटाया गया। उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार का कहना है कि रजिस्टर के अभाव में आम लोगों को जमीन संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार ने आरोप लगाया कि इसका फायदा भू-माफिया उठा रहे हैं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बढ़ रहा है।