मंझनपुर: 150 साल का गौरव, कौशांबी के कॉलेजों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एबीवीपी का अभियान बना देशभक्ति का उत्सव
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कौशांबी द्वारा चलाया जा रहा परिसर वंदे मातरम अभियान जिले में देशभक्ति का माहौल बना रहा है। बुधवार को लगभग 11 बजे दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा और बैजनाथ अंबिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज टेवां में छात्र-छात्राओं ने एक साथ खड़े होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।