खगड़िया: ठाठा गांव में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए सतर्कता दिवस मनाया गया
जिले के ठाठा गांव में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन तटवासी समाज न्यास ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस शनिवार शाम 4:00 बजे तक मनाया। इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) व आशा यूनिटों ने भी सहयोग दिया और जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया। तटवासी समाज न्यास जिला प्रश