नरवर: नरवर को विकास की सौगात: 3 बाउंड्रीवॉल, 2 कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, 5 नए कार्यों का शिलान्यास
नगर एवं तहसील क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार देते हुए नरवर को एक साथ कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में तीन बाउंड्रीवॉल और दो कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया, वहीं पांच नए निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर उनकी आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक शामिल हुए।