भदेसर: भादसोड़ा चौराहा स्थित सांवलिया प्राकट्य स्थल पर अव्यवस्था, करोड़ों की आय के बावजूद श्रद्धालु बेहाल, कॉरिडोर की मांग
रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भादसोड़ा चौराहा पर स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल चौराहा श्रद्धालुओं के लिए अब आस्था नहीं, बल्कि परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। रोजाना करीब 40 हजार यात्रियों की आवाजाही के बावजूद यहां न तो प्रतीक्षालय है और न ही महिला-पुरुषों के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा। निर्माण कार्यों में