मेरठ: मेरठ पुलिस ने खोला वायरल वीडियो का राज, युवती के अपहरण का मचा था शोर, निकला पति-पत्नी का विवाद, 150 CCTV से हुआ खुलासा
Meerut, Meerut | Jun 25, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक युवती अपहरण का शोर मचा था इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कम मच गया था वही बुधवार देर रात तीन थानों की पांच टीमों ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद खुलासा किया कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का था।