करछना: इरादतगंज गांव के सामने मार्ग पर पहले से खड़े डंफर में घुसी कार, एक की मौत और साथी घायल
घूरपुर थाना अंतर्गत इरादतगंज गांव के सामने रीवा प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार के मध्य रात्रि मार्ग पर पहले से खड़े डंपर में अनियंत्रित कार चालक बेकाबू होकर जा घुसा हादसे में मध्य प्रदेश के रीवा बैकुंठपुर सिरमौर निवासी निखिल कुमार अवधिया पुत्र दीपचंद अवधिया की मौत हो गई। जबकि साथी अंकित सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह घायल हो गया।