भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। झिरन्या के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रभात परमार्थी को उनके ज्योति नगर स्थित आवास पर 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया। मामला क्या है? एक अतिथि शिक्षक के नवंबर 2025 के रुके हुए वेतन अनुमोदन के बदले साहब ने 'सेवा शुल्क' मांगा था।