नामकुम: चुटिया लालपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में स्थित बार और पब पर पुलिस ने की छापेमारी
Namkum, Ranchi | Jul 3, 2026 चुटिया लालपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में स्थित बार और पब पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कई स्थानों पर नाबालिगों की मौजूदगी, तय समय के बाद संचालन, क्षमता से अधिक भीड़ और लाइसेंस व दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलीं।