बुरहानपुर में रहमान फाउंडेशन द्वारा 5 नंवबर को मेघा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अरबिंदो अस्पताल इंदौर से करीब 70 डॉक्टरों की टीम आधुनिक मशीनों के साथ बुरहानपुर पहुंचकर मरीजों का चेकअप करेगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे खंडवा रोड स्थित निजी होटल में प्रेसवार्ता लेकर रेहमान फाउंशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई।