हाजीपुर: हाजीपुर सदर अस्पताल के पास नाला सफाई में मिली विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें
हाजीपुर सदर अस्पताल के गेट के पास नाला सफाई कराया जा रहा नगर परिषद की ओर से, दरअसल तस्वीर मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 की है। नाला सफाई के दौरान नाले के अंदर से विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड के बोतल निकल रही है। जिससे अलग-अलग प्रकार के लोगों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने बताया सफाई के दौरान शराब की बोतल निकाली है। शराब तो लंबे समय से बंद है।