चलकुशा: बेड़ो कला के चांदगढ़ में शौच के लिए निकली महिला पर नशीला पाउडर फेंका, दो महिलाएं बेहोश
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेडो कला पंचायत अंतर्गत चांदगढ़ में बीते बुधवार शाम 7:00 बजे सोच के लिए घर से बाहर निकली महिलाओं के ऊपर दो अज्ञात युवक और एक महिला के द्वारा नशीला पाउडर फेंक कर बेहोश करने की प्रयास किया गया जिसके बाद ग्रामीण हो हल्ला सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी भाग चुके थे।