बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प, 67 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां 75 रिक्तियों के विरुद्ध 216 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें 67 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी.