लखीमपुर खीरी शहर में पेट्रोल-डीजल संकट ने मंगलवार की रात लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लखीमपुर-सीतापुर रोड स्थित जिओ पेट्रोल पंप, एलआरपी चौराहे और रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंपों पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग अपने वाहनों को लेकर एक पंप से दूसरे पंप तक दौड़ते नजर आए। बीते मंगलवार की देर रात भटकते रहे हैं।