होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम जनपद पंचायत परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री
मंगलवार को जनपद पंचायत परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को प्रभारी मंत्री ने संबोधित किया। साथ ही इस दौरान मंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों,शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया।