खंडवा में लव मैरिज के बाद ससुराल वालों द्वारा पत्नी को वापस न भेजने से आहत 22 वर्षीय युवक रोहित जाधव की इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित ने तीन दिन पहले सल्फास खा लिया था और जिला अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। बुधवार सुबह 10 बजे को उसने दम तोड़ दिया।