हिमाचल में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहे पंजाब के तीन पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान #वायरल #वीडियो #न्यूज़
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी स्थित श्री मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारा घूमने आए पंजाब के एक परिवार के तीन सदस्य नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग नदी किनारे फोटो खिंचवा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे तेज धारा की चपेट में आ गए।
पहाड़ों में नदियां भले कम गहरी दिखाई देती हों, लेकिन उनका बहाव बेहद तेज होता है। वीडियो में दिख रहे लोग पंजाब के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो घूमने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।
गनीमत रही कि मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने तुरंत साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों और तेज बहाव वाले इलाकों के पास फोटो या वीडियो बनाते समय विशेष सावधानी बरतें।