मिर्ज़ापुर: रमईपट्टी तिराहा पर अनियंत्रित टोटो पलटने से यात्री हुए घायल, यातायात पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी तिराहा पर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे अनियंत्रित होने से टोटो पलट गई। जिसमें सवार यात्री घायल हो गए। यातायात पुलिस व अन्य पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से टोटो को सीधा कराया गया व घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं टोटो में लदा फल व सब्जी सड़क के बीच फैल गया।