कनाड़िया: खजराना इलाके में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल खाक
सोमवार 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड को आज सुबह खजराना क्षेत्र के कर्बला रोड पर कुएं के पास स्थित गोदामों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसआई सुशील दुबे के नेतृत्व में गांधी हॉल और अन्य फायर स्टेशनों से दमकलें और टैंकर मौके पर रवाना किए गए। आग की तीव्रता को देखते हुए नगर निगम और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुँच गईं।