बड़गांव: राजस्थान के 44 पुलिस इंस्पेक्टर बने RPS, नए साल पर मिला पदोन्नति का तोहफा, उदयपुर में तैनात श्याम सिंह रत्नू भी बने RPS
राजस्थान सरकार ने नए साल पर 44 पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर RPS बनाया। गृह विभाग के आदेश अनुसार सभी अधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन पर कार्यरत रहेंगे। उदयपुर में तैनात नारकोटिक्स यूनिट के इंस्पेक्टर श्याम सिंह रत्नू भी पदोन्नत अधिकारियों में शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मण राम बिश्नोई, दुर्गाप्रसाद दाधीच सहित कई अधिकारियों को RPS पद पर पदोन्नति मिली।