मंझनपुर: सोशल मीडिया पर खून से लथपथ युवक का वीडियो वायरल, सीओ मंझनपुर ने लिया संज्ञान, नेवारी का मामला
कौशाम्बी जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक का खून से लथपथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मंझनपुर क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने मामले की जांच शुरू कराई है। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है।