जबलपुर: जबलपुर जीआरपी पुलिस ने उड़ीसा की महिला गांजा तस्कर को बरगढ़ से किया गिरफ्तार
जबलपुर। थाना जीआरपी पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के अवैध विक्रय एवं लेन-देन के मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को उड़ीसा के बरगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजीवनी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जीआरपी जबलपुर में धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में विवेचना के दौरान महिला तस