चूरू: NH-52 पर राजगढ़ पुलिया के पास रोडवेज बस व बोलेरो की हुई भिड़ंत, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
Churu, Churu | Jul 19, 2024 चूरू के एनएच 52 राजगढ़ पुलिया के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस यात्रियों को लेकर राजगढ़ की तरफ जा रही थी तभी राजगढ़ पुलिया के पास सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई।