देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व सैनिकों की गुरु माणिक नाथ जन कल्याण समिति, गढ़ी कैंट, देहरादून को पांच कंप्यूटर सेट वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी।