देहरादून: पर्यावरण प्रेमियों ने दिलाराम तिराहा से हाथीबड़कला चौकी तक निकाला मार्च, अंधाधुंध पेड़ों के कटान से नाराज
देहरादून में काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों व पर्यावरण प्रेमियों ने मार्च निकाला। दिलाराम तिराहा से हाथीबड़कला चौकी तक निकाले गए मार्च का आह्वान सिटीजंस फॉर ग्रीन दून और देहरादून सिटीजंस फोरम ने किया, जिसमें 30 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।