देहरादून: कालिदास मार्ग स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित सामुदायिक भवन में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उन्होंने वृद्धजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं.