कानपुर: बिरहाना रोड स्थित मेसर्स फार्म नाम की दवा कंपनी पर ब्रांडेड दवाओं में खड़िया पाउडर मिलाकर बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शहर में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। बिरहाना रोड स्थित मेसर्स फार्म नाम की दवा कंपनी पर ब्रांडेड दवाओं में खड़िया पाउडर मिलाकर बेचने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर सीएमएस कोर्ट में इस फर्म के खिलाफ मंगलवार 11बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि यह फर्म पिछले कई सालों से फर्जी तरीके से दवाएं बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहीथी