कानपुर: हैलेट अस्पताल के पास चलती गाड़ी बनी आज का गोला, ड्राइवर और मालिक ने कूदकर बचाई अपनी जान
सोमवार रात 11 बजे अस्पताल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी सौरभ अग्रवाल और उनके ड्राइवर मनोज समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।इस घटना के कारण करीब 10 मिनट तक यातायात रोकना पड़ा।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात पुनः सामान्य कराया। इस घटना के 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।