जबलपुर: रांझी के रक्षा नगर में गुप्ता परिवार के घर हुई चोरी का खुलासा, ₹3 लाख के माल के साथ आरोपी गुंडी गिरफ्तार
जबलपुर थाना रांझी पुलिस ने रक्षा नगर में गुप्ता परिवार के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी को चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और मोपेड समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।