धामपुर: चार दिन पूर्व लापता हुई युवती ने नहटौर थाने पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए शादी रचाने की बात कही
सोमवार के अपराह्न करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती चार दिन पूर्व गांव के ही दूसरे समुदाय की युवक के साथ चली गई थी।सोमवार को युवती थाने पहुंची और अपने आप को बालिग बताते हुए हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया उसने अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की।