बारुन: चिरैला से पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बारुण थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चिरैला गांव से 4 एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।