गोरखपुर: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 'आप' का उग्र प्रदर्शन, शास्त्री चौक पर आप और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
प्रदेश में बिजली संकट,आसमान छूती दरों और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गोरखपुर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया,इस दौरान प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए,प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध जताया।