अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
08 जून 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 'उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025' की लिखित परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा माती पुलिस लाइन में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया