सांगानेर: महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर पूर्व CM गहलोत ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- PM नरेंद्र मोदी निभाएं अपना वादा
महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 22 गोदाम स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर पहुंचे और राव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन किया। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान चित्तौड़गढ़ में राजस्थान के लोगों से वादा किया था कि वह कांग्रेस की योजना बंद नहीं करेंगे।