कर्वी: दिव्यांग महिला ने दबंगों पर मारपीट, लूट और धमकी का लगाया आरोप, तमंचा लहराने का वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की दिव्यांग महिला चंदा देवी ने कुछ लोगों पर मारपीट, घर का ताला तोड़कर सामान लूटने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में तमंचा लहराने का कथित वीडियो भी वायरल बताया जा रहा है।