मरवाही: जीपीएम में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के काम-काज की की समीक्षा
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जीपीएम अरपा सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की। जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, वनाधिकार पत्र, नक्शा बटांकन, सीमांकन, भूमि आबंटन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।