भोगांव: बिछवा क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, 6 साल बाद भी नहीं थी संतान
बिछवा थाना क्षेत्र के नगला उजीर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।