मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं कन्हैयालाल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बोरावड एवं मकराना क्षेत्र में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को जानकारी दी।