सांगानेर: जयपुर के बिंदायका में री नीट परीक्षा में नकल के मामले में पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार किया, मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
बिंदायका इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में आयोजित री नीट परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करने के मामले डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान एक छात्रा एआई से परीक्षा पेपर में पूछे गए प्रश्नों को हल करने की कोशिश कर रही थी इसी दौरान सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने छात्रा के पास से मोबाइल पकड़ा था।