सीतामऊ: सीतामऊ क्षेत्र में नरवाई जलाने पर 16 किसानों पर कार्रवाई, ₹42,500 का जुर्माना वसूला गया
सीतामऊ क्षेत्र में गेहूं फसल की नरवाई (पराली) जलाने पर 16 किसानों से कुल 42,500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा लागू नियमों और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के तहत की गई,प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष जलाने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम हो और भूमि की उर्वरता,