कलेक्टर मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक लेकर समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की। वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तन, वन पट्टा निराकरण, एलपीजी कनेक्शन, पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण वितरण, संकल्प से समाधान अभियान के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मंगलवार को शाम करीब 5:30 बजे सीएम हेल्पलाइन, बी1 वाचन, सड़क मरम्मत को लेकर निर्देश दिए।