पट्टी: पट्टी में खराब वाटर एटीएम फिर से शुरू, तहसील-थाना आने वालों को मिली राहत
काफी दिनों से पट्टी तहसील परिसर में लगा वाटर एटीएम खराब हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज गर्मी में तहसील और थाना आने वाले फरियादियों, वकीलों और आम नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर तकनीकी टीम को