Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

माय यूथ, माय प्राइड! 🇮🇳✨ आज इंदौर के Brilliant Convention Centre में आयोजित मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होने का अवसर मिला। पूरे प्रदेश से आए हजारों युवाओं का जोश, नए विचार और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प एक ही मंच पर देखने को मिला। शिक्षा, स्टार्टअप, खेल, कृषि, आईटी, स्किल डेवलपमेंट, संस्कृति और कई अन्य क्षेत्रों के युवा अपने सुझावों और विज़न के साथ मौजूद रहे। वहीं, भाबरा से निकली “आज़ाद युवा बाइक रैली” और ओंकारेश्वर से शुरू हुई “शंकर संकल्प साइकिल यात्रा” का इंदौर में भव्य समापन भी इस आयोजन का खास आकर्षण रहा। युवाओं की ऊर्जा ही विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। 💙 आपको क्या लगता है, युवाओं के लिए सबसे ज़्यादा फोकस किस क्षेत्र पर होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए। 👇 #Indore #Indoreshahar #MadhyaPradesh #MPYuvaConclave2026 #MyYouthMyPride YouthPower DevelopedMP ViksitBharat IndoreUpdates YouthLeadership

Indore, Indore | Jul 11, 2026

MORE NEWS

हाथों में किताबें, राह में दलदल...!

हाथों में किताबें, आँखों में उजियारा,
पर राह में फैला कीचड़ इतना सारा।
नन्हें-नन्हें कदमों का यह कैसा सफ़र,
हर मोड़ पे है ठहरा विकास बेअसर।

कंधों पे बस्ता, मन में दौड़ते अरमान,
फिर भी 'मुश्किलों' से होती पहचान।
जहाँ सड़क होनी थी, वहाँ दलदल है,
बचपन का हर कदम आज घायल है।

कहते हैं शिक्षा से बदलता रहा हैं देश,
फिर क्यों बच्चों को मिले संघर्ष शेष?
क्या यही 'तरक्की', क्या यही विकास,
जब राह बन जाए प्रतिदिन का त्रास?

आओ मिल के हम ऐसी तस्वीर बदलें,
हर गाँव की राहों को पक्की सड़क दें।
शिक्षा बने सचमुच सभी का अधिकार,
ताकि हरेक बच्चे के सपने हों साकार।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

(स्व-रचित, मौलिक व अप्रकाशित)

हाथों में किताबें, राह में दलदल...! हाथों में किताबें, आँखों में उजियारा, पर राह में फैला कीचड़ इतना सारा। नन्हें-नन्हें कदमों का यह कैसा सफ़र, हर मोड़ पे है ठहरा विकास बेअसर। कंधों पे बस्ता, मन में दौड़ते अरमान, फिर भी 'मुश्किलों' से होती पहचान। जहाँ सड़क होनी थी, वहाँ दलदल है, बचपन का हर कदम आज घायल है। कहते हैं शिक्षा से बदलता रहा हैं देश, फिर क्यों बच्चों को मिले संघर्ष शेष? क्या यही 'तरक्की', क्या यही विकास, जब राह बन जाए प्रतिदिन का त्रास? आओ मिल के हम ऐसी तस्वीर बदलें, हर गाँव की राहों को पक्की सड़क दें। शिक्षा बने सचमुच सभी का अधिकार, ताकि हरेक बच्चे के सपने हों साकार। संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश) मो. 98260 25986 (स्व-रचित, मौलिक व अप्रकाशित)

Indore, Indore | Jul 11, 2026

*शिक्षा एवं कौशल विकास’कार्यशाला में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर की रही सहभागिता*
इंदौर, 11 जुलाई 2026
         मध्यप्रदेश युवा संकल्प 2026 अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर ने प्राचार्य  डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डॉ. मनीषा जोशी के मार्गदर्शन में ब्रिलियंट कनवेंशन में आयोजित फोकस ग्रुप वर्कशॉप में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशालाओं में सहभागिता ली । कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के सुझावों के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा।
        वर्कशॉप में पाँच प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम कार्यशाला "शिक्षा एवं करियर विकास" पर केंद्रित रही, जिसमें उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी कौशल, नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन तथा युवा भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। द्वितीय कार्यशाला "खेल एवं स्वास्थ्य" विषय पर आयोजित हुई, जिसमें फिट इंडिया, खेल अवसंरचना तथा युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए।
        तृतीय कार्यशाला "MSME, आईटी एवं स्टार्टअप्स" पर आधारित रही, जिसमें युवा उद्यमिता, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल अवसंरचना को सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। चतुर्थ कार्यशाला "कृषि, उद्योग एवं पर्यावरण" में प्राकृतिक खेती, कृषि-टेक, जल संरक्षण तथा हरित रोजगार जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। वहीं पाँचवीं कार्यशाला "जन अभियान, संस्कृति एवं जन-पर्यटन" पर केंद्रित रही, जिसमें सामुदायिक नेतृत्व, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के सुझाव प्रस्तुत किए गए।
          कार्यक्रम में महाविद्यालय से एन.एस.एस अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे, प्रो. दीपिका सेठे, प्रो. आरती चौहान, खेल अधिकारी प्रो. बी.जे. पाटिल, मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता सहित प्राध्यापक,  कर्मचारी एवं लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रही।

#JansamparkMP #MyYouthMyPride #YuvaShakti #ViksitBharat #MohanYadav #Indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*शिक्षा एवं कौशल विकास’कार्यशाला में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर की रही सहभागिता* इंदौर, 11 जुलाई 2026 मध्यप्रदेश युवा संकल्प 2026 अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर ने प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डॉ. मनीषा जोशी के मार्गदर्शन में ब्रिलियंट कनवेंशन में आयोजित फोकस ग्रुप वर्कशॉप में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशालाओं में सहभागिता ली । कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के सुझावों के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा। वर्कशॉप में पाँच प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम कार्यशाला "शिक्षा एवं करियर विकास" पर केंद्रित रही, जिसमें उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी कौशल, नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन तथा युवा भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। द्वितीय कार्यशाला "खेल एवं स्वास्थ्य" विषय पर आयोजित हुई, जिसमें फिट इंडिया, खेल अवसंरचना तथा युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए। तृतीय कार्यशाला "MSME, आईटी एवं स्टार्टअप्स" पर आधारित रही, जिसमें युवा उद्यमिता, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल अवसंरचना को सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। चतुर्थ कार्यशाला "कृषि, उद्योग एवं पर्यावरण" में प्राकृतिक खेती, कृषि-टेक, जल संरक्षण तथा हरित रोजगार जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। वहीं पाँचवीं कार्यशाला "जन अभियान, संस्कृति एवं जन-पर्यटन" पर केंद्रित रही, जिसमें सामुदायिक नेतृत्व, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के सुझाव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय से एन.एस.एस अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे, प्रो. दीपिका सेठे, प्रो. आरती चौहान, खेल अधिकारी प्रो. बी.जे. पाटिल, मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रही। #JansamparkMP #MyYouthMyPride #YuvaShakti #ViksitBharat #MohanYadav #Indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

*सीएम डॉ. यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा, 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' की घोषणा की*
----
*इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन*
----
*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ किया संवाद*

इंदौर, 11 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ परस्पर संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने युवाओं के उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' प्रदान किए जाने की घोषणा भी की। 
 उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ काम करने वाले युवा आज समाज में परिवर्तन के सशक्त वाहक बन रहे हैं और उनके योगदान को सम्मानित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के अनेक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स ने भाग लिया। 
*विचारों को रचनात्मक दिशा दे रहा आज का युवा*
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए समाज निर्माण, सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि विचारों को दिशा दे रहा है, समाज को जोड़ रहा है और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को स्वर दे रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट के माध्यम से युवा समाज में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से डिजिटल क्रिएटर्स के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' की शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव भी साझा किए।
----

#JansamparkMP #MPYuvaConclave2026 #DigitalContentAward #DigitalCreators #MohanYadav #Indore #इंदौर
#MyYouthMyPride
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*सीएम डॉ. यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा, 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' की घोषणा की* ---- *इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन* ---- *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ किया संवाद* इंदौर, 11 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ परस्पर संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने युवाओं के उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' प्रदान किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ काम करने वाले युवा आज समाज में परिवर्तन के सशक्त वाहक बन रहे हैं और उनके योगदान को सम्मानित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के अनेक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स ने भाग लिया। *विचारों को रचनात्मक दिशा दे रहा आज का युवा* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए समाज निर्माण, सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि विचारों को दिशा दे रहा है, समाज को जोड़ रहा है और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को स्वर दे रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट के माध्यम से युवा समाज में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से डिजिटल क्रिएटर्स के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' की शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव भी साझा किए। ---- #JansamparkMP #MPYuvaConclave2026 #DigitalContentAward #DigitalCreators #MohanYadav #Indore #इंदौर #MyYouthMyPride CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा शक्ति में जगाई नई ऊर्जा*
----------
*युवा शक्ति आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को अपने बीच पाकर गदगद हुई*
-----------
*मालवा के सुस्वादु व्यंजनों का मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ चखा जायका*
------------
*मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने माय यूथ माय प्राइड' कार्यक्रम में आज़ाद युवा और शंकर संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ*
-----
 *युवाओं के साथ बुलेट की सवारी कर बढ़ाया उत्साह*

इंदौर, 11 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "माय यूथ माय प्राइड" कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विशेष आयोजनों में "आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली" एवं "शंकर संकल्प साइकिल यात्रा" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच पहुंचे और बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज युवाओं के लिए यादगार बन गया।
 कार्यक्रम में हजारों युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। देशभक्ति, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके संकल्प, साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा से विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली" को फ्लैगऑफ कर रवाना किया। यह रैली इंदौर से प्रारंभ होकर जोबट होते हुए महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा), जिला अलीराजपुर तक पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य युवाओं में साहस, राष्ट्रप्रेम, बलिदान और क्रांतिकारी चेतना का संचार करना है। मुख्यमंत्री ने रैली में शामिल राइडर्स का सम्मान करते हुए उनके राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प की सराहना की।
 इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "शंकर संकल्प साइकिल यात्रा" को फ्लैग ऑफ कर युवाओं में उत्साह बढ़ाया। यह यात्रा इंदौर से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। यह साइकिल यात्रा ज्ञान, एकात्मता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।

*मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज, युवाओं के साथ बिताए यादगार पल*

 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहज और आत्मीय व्यक्तित्व युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर युवाओं के साथ सवारी कर उनका उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने राइडर्स से संवाद किया और उनके अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित फूड कोर्ट में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ मालवा के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई। मुख्यमंत्री की इस आत्मीयता ने युवाओं का दिल जीत लिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
 कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक बैंड और ऑर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। मुख्यमंत्री स्वयं मंच पर पहुंचकर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और बैंड के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा ही प्रदेश और देश की वास्तविक शक्ति है। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। "वंदे मातरम्" सहित अनेक राष्ट्रभक्ति गीतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
  इस अवसर पर कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़,  श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर और श्री गोलू  शुक्ला तथा श्री मधु वर्मा, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सावन सोनकर तथा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।  
-----

#JansamparkMP #MyYouthMyPride #YuvaShakti #MohanYadav #Indore #ViksitMadhyaPradesh #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा शक्ति में जगाई नई ऊर्जा* ---------- *युवा शक्ति आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को अपने बीच पाकर गदगद हुई* ----------- *मालवा के सुस्वादु व्यंजनों का मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ चखा जायका* ------------ *मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने माय यूथ माय प्राइड' कार्यक्रम में आज़ाद युवा और शंकर संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ* ----- *युवाओं के साथ बुलेट की सवारी कर बढ़ाया उत्साह* इंदौर, 11 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "माय यूथ माय प्राइड" कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विशेष आयोजनों में "आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली" एवं "शंकर संकल्प साइकिल यात्रा" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच पहुंचे और बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज युवाओं के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम में हजारों युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। देशभक्ति, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके संकल्प, साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा से विकसित भारत का निर्माण संभव होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली" को फ्लैगऑफ कर रवाना किया। यह रैली इंदौर से प्रारंभ होकर जोबट होते हुए महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा), जिला अलीराजपुर तक पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य युवाओं में साहस, राष्ट्रप्रेम, बलिदान और क्रांतिकारी चेतना का संचार करना है। मुख्यमंत्री ने रैली में शामिल राइडर्स का सम्मान करते हुए उनके राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प की सराहना की। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "शंकर संकल्प साइकिल यात्रा" को फ्लैग ऑफ कर युवाओं में उत्साह बढ़ाया। यह यात्रा इंदौर से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। यह साइकिल यात्रा ज्ञान, एकात्मता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। *मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज, युवाओं के साथ बिताए यादगार पल* कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहज और आत्मीय व्यक्तित्व युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर युवाओं के साथ सवारी कर उनका उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने राइडर्स से संवाद किया और उनके अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित फूड कोर्ट में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ मालवा के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई। मुख्यमंत्री की इस आत्मीयता ने युवाओं का दिल जीत लिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक बैंड और ऑर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। मुख्यमंत्री स्वयं मंच पर पहुंचकर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और बैंड के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा ही प्रदेश और देश की वास्तविक शक्ति है। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। "वंदे मातरम्" सहित अनेक राष्ट्रभक्ति गीतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर और श्री गोलू शुक्ला तथा श्री मधु वर्मा, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सावन सोनकर तथा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। ----- #JansamparkMP #MyYouthMyPride #YuvaShakti #MohanYadav #Indore #ViksitMadhyaPradesh #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026