मड़ियाहू: गोपालपुर गांव में जान से मारने और अपहरण की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शिवांश पाठक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने तथा जबरन उठा ले जाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि वह गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर का संचालन करते हैं। आरोप है कि पिलकथुआ गांव निवासी सूरज शुक्ला, जो पहले उनके यह