जसवंतनगर: ग्राम गोपालपुर में एक खेत में किसान की संदिग्ध मौत, बलरई थाना पुलिस जांच में जुटी
बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में 60 वर्षीय किसान बटेश्वरी दयाल बघेल की खेत में सिंचाई के दौरान मौत हो गई। अचेत अवस्था में मिलने परिजन उन्हें CHC जसवंतनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र जयवीर उर्फ़ रिंकू ने पास में सांप देखे जाने के कारण सांप के डसने की आशंका जताई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।