होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कोतवाली थाने के नवागत थाना प्रभारी ने शहर के विवादित स्थलों का किया निरीक्षण
सोमवार को कोतवाली थाने के नवागत थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विवादित स्थलों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने राम जानकी मंदिर पहुंचकर संयोजक सोनू वर्मा एवं उनके साथियों से वार्तालाप किया,मामा भांजे की मजार एवं एक्सीलेंस स्कूल के पीछे स्थिति विवादित मजार का भ्रमन कर स्थिति का मुआयना किया।