रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे झारखंड की अभिनेत्री शिवानी शर्मा का प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक रांची एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। बता दें कि पलामू में जन्मीं और रांची में पली-बढ़ीं शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है।