किशनगंज: टापरी में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख
जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली क्षेत्र के डिकोनिया गांव में एक टापरी में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय टापरी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार टापरी मालिक मुकेश पुत्र भंवरलाल गुर्जर उस समय परिजनों के साथ पशुओं के बाड़े में चारा-पानी कराने गया हुआ था, जबकि बच्चे बाहर खेल रहे थे।