ओबरा: कांस फिल्म मार्केट में गूंजा सोनभद्र का पानी संकट, 'हर घर शुद्ध जल' का पोस्टर लॉन्च, फ्रांस में डॉक्यूमेंट्री का अनावरण
Obra, Sonbhadra | May 19, 2026 सोनभद्र की पेयजल समस्या और उससे जुड़े स्वास्थ्य संकट पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हर घर शुद्ध जल’ का पोस्टर फ्रांस में लॉन्च किया गया। यह लॉन्चिंग प्रतिष्ठित फिल्म मार्केट ‘मार्शे दू फिल्म’ के दौरान भारत पैवेलियन, कांस में हुई। पोस्टर का अनावरण उद्योगपति प्रकाश आहूजा ने किया।